BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बीजापुर! पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, ठेकेदार अब भी फरार….पढ़िए पूरी खबर……

बीजापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। वहीं फरार मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 1 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे मुकेश चंद्रकार अपने घर से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने 2 जनवरी की रात को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। जांच के दौरान मुकेश के अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के बाड़े की तलाशी ली। तलाशी में एक हाल ही में बनाए गए सील किए गए सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद हुआ। फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि लोहे की रॉड से सिर, छाती और पेट पर वार कर उनकी हत्या की गई। इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में डालकर उसे प्लास्टर से ढक दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश चंद्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपी, दिनेश चंद्रकार और महेंद्र रामटेके को बीजापुर से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक और व्यावसायिक विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी रितेश ने शव छिपाने में अपने भाई और सुपरवाइजर की मदद ली। फरार ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं, जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। सुरेश चंद्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड कर दिया गया है और उनकी संपत्तियों की जांच जारी है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा, “घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।”

पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद……

एसआईटी इस मामले की गहन जांच कर रही है। ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की गिरफ्तारी के बाद ही इस प्रकरण की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी। प्रशासन की कार्यवाही पर अब यह निर्भर करता है कि पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...