ChhattisgarhRaftaar News Cg

भोरमपुर के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, 3 दिन से था लापता!

खैरागढ़-छुईखदान: (प्रांशु क्षत्रिय) नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंतर्गत ग्राम भोरमपुर के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम परसबोड निवासी अवधराम निषाद (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवधराम निषाद ग्राम साल्हे खुर्द में एक लकड़ी ठेकेदार के यहां ट्रैक्टर लोडर चलाने का काम करता था। बीते 17 मार्च की शाम वह अपने एक साथी के साथ काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौटने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने चिंतित होकर छुईखदान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

खेत में मिला शव, पास में पड़ी थी बाइक….

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुरुवार सुबह ग्राम भोरमपुर के खेत में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान अवधराम निषाद के रूप में की। घटनास्थल के पास ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली।

सड़क हादसे की आशंका, जांच जारी…

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सड़क दुर्घटना का मामला मान रही है। आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी होगी, जिससे युवक की मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उस साथी से भी पूछताछ की जा सकती है, जो घटना के दिन अवधराम के साथ था। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....