शिक्षक चरण दास महंत ने पुरस्कार की राशि बच्चों हेतु विद्यालय को किया दान

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) विगत दिनों शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला धनुहारपारा कुकदा में कार्यरत शिक्षक चरण दास महंत को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत से सम्मानित किया गया। जिसमें पुरस्कार स्वरूप मिला 5000 रुपये की राशि को विद्यालय के बच्चों के हित में व्यय करने हेतु संस्था प्रमुख बसंत कुमार जायसवाल ने बच्चों की उपस्थिति में दान कर दिया। शिक्षक चरण दास महंत का कहना हैं, कि विद्यालय के कई बच्चों के पास कॉपी, स्टेशनरी सामग्री नहीं होने के कारण वे स्कूल आने में आनाकानी करते हैं। इस राशि से बच्चों का समग्र विकास में मदद होगा। साथ ही उनकी स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जाएगा। सामग्री के अभाव में अब विद्यालय के कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित नहीं होगा। इसके पूर्व भी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती चन्द्रिका मिरी ने भी पुरस्कार की राशि को दान कर दिया था। उस राशि से पालकों के सहयोग से एक बड़ा सा सांस्कृतिक मंच का निर्माण विद्यालय परिसर में कराया गया था। उसी मंच में प्रति शनिवार योगाभ्यास कराया जाता हैं। विशेष पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाती हैं। आपको बता दे विद्यालय को जिला स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका हैं। बच्चों को शिक्षकों के द्वारा नई तकनीकी का उपयोग करते हुए पढ़ाया जा रहा हैं। इनकी इस नेक पहल और सराहनीय कार्य की विकासखंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज, बीआरसी भागवत साहू, संकुल समन्वयक बसंत जायसवाल, प्रमोद पाण्डेय, शिक्षिका चन्द्रिका मिरी, मनोज कुमार पाटनवार सहित पालकों ने सराहना की हैं ।
