BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिटी कोतवाली पुलिस ने एक्टिवा चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी कीगई एक्टिवा बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा निवासी पूर्णिमा ताम्रकार ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 जून 2025 को उन्होंने अपनी एक्टिवा क्रमांक CG10/AW-9278 तेलीपारा क्षेत्र में खड़ी की थी। 14 जून की रात करीब 1 बजे अज्ञात व्यक्ति वाहन चोरी कर ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने करबला चौक निवासी 20 वर्षीय शेख साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी इमरान खान उर्फ इम्मू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा बरामद की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, फरार आरोपी इमरान खान की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....