ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत! घर के बाड़ी में छिपा कर रखा था महुआ शराब का जखीरा..पहुंची पुलिस, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीपत थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 जनवरी को छापामार कार्रवाई की। सूचना थी कि रामसिंह धनुहार नामक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए संग्रहित कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की और इसे अपने कब्जे में लिया। आरोपी रामसिंह धनुहार के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

रामसिंह धनुहार पिता मुरू धनुहार उम्र 55 वर्ष निवासी धनुवार मोहल्ला सोठी थाना सीपत जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……..

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्रधान आरक्षक परमेश्वर, आरक्षक प्रकाश जगत, सुभाष मरावी, मुरीत राम बघेल, ज्ञानेश्वर यादव।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...