BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: सड़क किनारे हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई…अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर में सड़क किनारे हरे भरे पेड़ों को काटे जाने की सूचना को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीएम पीयूष तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगला चौक से उस्लापुर रोड गुलाब ज्वेलर्स के सामने सड़क किनारे गुलमोहर के 6 पेड़ों की काटे जाने की सूचना मिली। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार बिलासपुर नेहा विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं पीडब्लूडी की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई।

जॉच के पश्चात एसडीएम बिलासपुर द्वारा पीडब्लूडी एसडीओ आदित्य ग्रोवर को एफआईआर करने हेतु निर्देशित किया गया। पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर ले जाने पर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के अंतर्गत अपराध घटित होना पाए जाने से पीडब्लूडी एसडीओ द्वारा सिविल लाइन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...