BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! जारी है धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला…फिर 202 क्विंटल धान जब्त, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध निगरानी समिति ने फिर बड़ी कार्रवाई की। दो ठिकानों से 6 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य के 202 क्विंटल धान जब्त किए। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। इस तरह की कार्रवाई सरकारी धान खरीदी चलते तक जारी रहेगी। खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि 2 जनवरी को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तखतपुर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड तखतपुर में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम जरेली में जॉच अभियान चलाया गया। जॉच के दौरान ग्राम जरेली में बीरबल जायसवाल के घर पर 18 क्विंटल धान अवैध रूप से पाया गया। जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज संबंधितों के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। उपरोक्तानुसार 18 क्विंटल धान को मण्डी अधिनियम् 1972 के तहत् जप्त किया गया। तहसील बेलतरा के ग्राम बैमा में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जाँच के दौरान थोक प्रसंस्करण व्यापारी नारायण साहू के संस्थान की जाँच की गई। जाँच के दौरान मौके पर उपलब्ध 125 बोरी धान का सौदा पत्रक संबंधित व्यापारी से पटवाया गया। उपतहसील गनियारी के ग्राम गौबंद में नायब तहसीलदार, मण्डी निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा जॉच के दौरान कृषक परदेशी साहू के घर पर अवैध रूप से भण्डारित 184 क्विंटल (455 कट्टी) धान अवैध रूप से रखा जाना पाया गया, जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज कृषक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। मौके पर प्राप्त 184 क्विंटल (455 कट्टी) धान को मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्त किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में धान व्यापारियों, कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान को खपाने संबंधी क्रियाकलापों पर कड़ी निगरानी रखने एवं उन पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है। उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में जिले में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले में धान के अवैध रूप से भण्डार एवं धान का अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब...