BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! साप्ताहिक जनदर्शन: अवैध कब्जा सहित कलेक्ट्रेट पहुंची कई शिकायत..पंचों ने की सरपंच की शिकायत, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक जनदर्शन में सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और हर व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित जनदर्शन में तखतपुर विकासखंड के ग्राम घोरामार के ग्रामीणों ने गांव के गोचर भूमि पर अवैध कब्जे और पेड़ों की अतिक्रमण के मामले की शिकायत की। कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को इस पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिल्हा विकासखंड के ग्राम तेलसरा की भाग्य लक्ष्मी स्व. सहायता समूह की महिलाओं ने कूड़ा एकत्र करने के लिए रिक्शा की मांग की और मजदूरी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम बिल्हा को भेजकर उचित समाधान की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए।

मस्तूरी के निवासी वृद्ध किसान धनउ ने सीमांकन करवाने की मांग की, जिसे एसडीएम मस्तूरी के पास भेजा गया। सिरगिट्टी निवासी मजदूर नर्मदा प्रसाद वर्मा ने अपने पुत्र के इलाज के लिए सहायता राशि दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने इस मामले को सीएमएचओ के पास भेजते हुए उचित कार्रवाई की दिशा में निर्देश दिए। मस्तूरी के ग्राम चौहा निवासी रंगबहार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास लाभ दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने यह मामला जिला पंचायत को भेजा। कोटा विकासखंड के ग्राम लिटिया के पंचों ने तत्कालीन ग्राम सरपंच दुलेश्वरी नेताम द्वारा शासकीय कार्यों के लिए आए सामानों और मुख्यमंत्री आंतरिक विद्युतीकरण तथा मुख्यमंत्री समग्र योजना की प्रथम किस्त की राशि का उपयोग नहीं करने की शिकायत की। कलेक्टर ने इसे सीईओ जिला पंचायत को भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजकिशोर नगर के मनोज कुमार डिक्सेना ने जमीन के कब्जे को लेकर कलेक्टर से शिकायत की, जिसे एसडीएम तखतपुर को भेजा गया। ग्राम मेलनाडीह के प्रताप सिंह नेताम ने एनएच 130 के लिए अधिग्रहण की गई संपत्ति का मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन सौंपा, जिसे एसडीएम कोटा के पास भेजा गया। तखतपुर के ग्राम सागर की नीलम सक्सेना ने विधवा पेंशन दिलाने की मांग की, जिसे कलेक्टर ने संबंधित विभाग को भेजा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी...