BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR! ACCIDENT LIVE VIDEO; दर्दनाक हादसा: हाईवा ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत…स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालखदान चौक पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात हाईवा वाहन ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कोहरौदा निवासी बिसाहिन बाई अपने पति बाबूलाल के साथ रायपुर जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन जा रही थीं। सुबह करीब 8 बजे जब वे लालखदान चौक पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा हाईवा वाहन उनकी ओर बढ़ता दिखा। इसे देखकर बाबूलाल ने स्कूटी रोकने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दंपत्ति सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान हाईवा वाहन ने बिसाहिन बाई को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बिलासपुर-मस्तूरी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लालखदान चौक पर मुख्य मार्ग होने के कारण यहां बड़ी गाड़ियों की आवाजाही रहती है, जिससे हादसे आम हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में ट्रैफिक जवान की तैनाती, स्पीड ब्रेकर बनाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। प्रशासन ने सुरक्षा उपायों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी...