BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! सड़क दुर्घटना या साजिश? चकरभाठा बस्ती में युवक की संदिग्ध मौत.. पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा बस्ती में शनिवार की रात एक रहस्यमयी घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रात करीब 11:30 बजे, चकरभाठा डायल 112 को सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर के पास एक युवक बाइक के नीचे दबा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे और बाइक भी लगभग सही-सलामत थी, सिवाय एक इंडिकेटर के टूटने के। मृतक की पहचान ग्राम कया निवासी किशन कौशिक उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई, जो फॉल सीलिंग का काम करता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात वह विकास नगर में अपने कार्य स्थल पर था। इस मामले ने तब और सवाल खड़े कर दिए जब पुलिस ने पाया कि युवक के शव और बाइक की स्थिति सड़क दुर्घटना का स्पष्ट संकेत नहीं देती। मृतक के परिवार और स्थानीय निवासियों ने घटना को लेकर शंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की विवेचना कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी...