BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! धान खरीदी में लापरवाही पर कार्रवाई..इस धान केंद्र के प्रभारी को हटाने के निर्देश, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले में धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मल्हार क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र प्रभारी जगजीवन कुर्रे को गड़बड़ी और लापरवाही के आरोपों के चलते पद से हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में दलालों और बिचौलियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि संदेहास्पद लोगों की पहले से तैयार सूची के आधार पर उन पर कड़ी निगरानी रखें और तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने मौजूदा कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए अधिकारियों को लक्ष्यों के साथ जिम्मेदारी सौंपी। फड़ से धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अब तक 37% धान का उठाव हो चुका है। जिले में अब तक 3.68 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कुल 78,557 किसानों ने खरीदी केंद्रों पर धान बेचा, जिसके लिए उन्हें 771 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। समिति स्तर पर छोटे किसानों को माइक्रो एटीएम के जरिए भुगतान की सुविधा दी जा रही है। अब तक 5144 किसानों को 4.76 करोड़ रुपए का भुगतान सीधे समिति से किया गया है, जिससे उन्हें बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ी। कलेक्टर ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना के मद्देनजर सभी खरीदी केंद्रों में धान की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फड़ और संग्रहण केंद्रों पर रखे धान को कैप कवर से मजबूती से ढका जाए, ताकि तेज हवा और बारिश से किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। इस कार्य में लापरवाही के लिए केंद्र प्रभारियों को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया जाएगा। कलेक्टर ने दोहराया कि शासन की धान खरीदी योजना का लाभ केवल असली किसानों को ही मिलना चाहिए। किसानों को किसी भी स्तर पर कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...