BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; कार्टून के भेष में बड़ी चोरी: ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात..वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: ( प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर में एक बेहद चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने इस बार अपना चेहरा छिपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया कार्टून कैरेक्टर की पोशाक पहनकर ज्वेलरी शॉप में धावा बोला और लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। यह घटना जयरामनगर स्थित संजय ज्वेलर्स की है, जहां रविवार बीती रात करीब पांच अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान में सेंध लगाई। खास बात यह रही कि सभी चोरों ने कार्टून जैसे रंग-बिरंगे कपड़े और मास्क पहन रखे थे, ताकि उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोरों की यह टीम बेहद सधे हुए तरीके से दुकान में घुसती है और आलमारी व काउंटर से कीमती आभूषण समेट लेती है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...