BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत! एनटीपीसी के कोयला ट्रेन के सामने कूदा युवक..मौके पर मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में शुक्रवार सुबह एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 38 वर्षीय लेखराम साहू पिता स्व. बलिराम साहू के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी सीपत के लिए कोयला परिवहन की रेलवे लाइन दर्राभाठा गांव से होकर गुजरती है। गुरुवार की रात लेखराम शराब के नशे में घर लौटा था। शुक्रवार सुबह उसने मॉर्निंग वॉक के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह आसपास के लोग जब घूमने निकले, तो उन्होंने रेलवे ट्रैक पर लेखराम का कटा हुआ शव देखा। तत्काल इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने...