Raftaar News Cg

बिलासपुर! मोबाइल दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक की मिली लाश..परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा मार्ग के सिल्ली मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विनय कश्यप उम्र 30 वर्ष पिता चंद्रकुमार कश्यप निवासी ग्राम निर्धि थाना पाली जिला कोरबा के रूप में हुई है। वह रतनपुर के हाईस्कूल चौक पर “ए वी मोबाइल” नाम से दुकान चलाता था और प्रतिदिन अपने घर से दुकान तक बाइक से आना-जाना करता था। गुरुवार रात करीब 9:15 बजे विनय अपनी दुकान बंद कर बाइक क्र. CG 10 Z 9226 से घर के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने और फोन बंद मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने पूरी रात विनय की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने सिल्ली मोड़ के पास सड़क से करीब 6 किलोमीटर दूर सड़क के नीचे बाइक और खून से लथपथ युवक की लाश पड़ी देखी। तुरंत इसकी सूचना पाली पुलिस और परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे संदिग्ध मामला बताया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने बिलासपुर-कोरबा मार्ग और बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों मार्गों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। लगभग तीन घंटे की समझाइश के बाद पुलिस ने चक्काजाम खत्म करवाया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने...