BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई..पांच आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियार और अन्य सामग्री जब्त, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तारबाहर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में हाल ही में हुई दो पक्षों की मारपीट और ऑटो तोड़फोड़ की घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिपोपारा क्षेत्र में रात्रि के समय खड़े ऑटो में तोड़फोड़ और दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के मामलों में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चाकू, एक तलवार, दो लोहे की रॉड समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. गुलशन हाडलेशकर पिता राजेंद्र हाडलेशकर उम्र 20 वर्ष निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर,

02. अभय चौहान पिता रंजीत चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर,

03. मोहम्मद इमरान पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 23 वर्ष निवासी गोविंद नगर,

04. अमरजीत यादव पिता अक्षय यादव निवासी सिरगिट्टी,

05. अंकुश यादव पिता सुरेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी टिकरापारा यादव मोहल्ला सिटी कोतवाली बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...