VIDEO; बिलासपुर! रंजन गर्ग का राज खत्म: प्रशासन ने बुलडोजर से मटियामेट किया अवैध फार्म हाउस, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के कुख्यात अपराधी रंजन गर्ग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास स्थित एक एकड़ सरकारी जमीन पर बने अवैध फार्म हाउस को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई प्रशासन ने स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बाद की है, जिन्होंने रंजन गर्ग द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की जानकारी दी थी। रंजन गर्ग जो मर्डर समेत कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है, उसने इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से फार्म हाउस बना लिया था। आरोप है कि यहां उसके गुर्गे शराब, जुआ, सट्टा और अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त रहता हैं और पुलिस भी उसके गतिविधियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती। इस कारण रंजन और उसके साथी इलाके में लोगों के लिए खौफ का कारण बने हुए थे। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि रंजन गर्ग के खिलाफ अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की जाए। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और एसडीएम पीयूष तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व और पुलिस टीम ने मिलकर इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर की मदद ली। कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग का आपराधिक इतिहास बहुत पुराना है। वह हत्या समेत कई गंभीर मामलों में लिप्त रहा है और वर्तमान में वह एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ था।

