BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! दो दिवसीय युवा उत्सव एवं महिला खेल प्रतियोगिता 22 से..लगभग 400 प्रतिभागी होंगे शामिल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव का आयोजन 22 से 23 दिसंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी 10 प्रकार के खेलों एवं सांस्कृतिक विधाओं में भाग ले सकेंगे। खेल दो आयुवर्ग में होंगे जिसमें 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से 35 वर्ष तक की बालिका एवं महिला खिलाड़ी एवं युवा उत्सव के लिए 15 से 29 वर्ष तक भाग लेने पात्र होंगे। प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तरीय खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 400 प्रतिभागी शामिल होगी। जिला स्तरीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 22 से 23 दिसंबर तक सवेरे 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हॉकी, वेटलिफ्टिंग, व्हॉलीबाल, एथलेटिक, कुश्ती, खो-खो एवं रस्साकसी खेल स्व. बी. आर. यादव खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में होगा। इसी प्रकार फुटबॉल और बैडमिंटन जिला खेल परिसर बिलासपुर में तथा बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता ई राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न होगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद एवं रॉकबैंड का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी ही शामिल हो पाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भारतमाला सड़क पर दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की ... बिलासपुर; सुने कोठा से 19 बकरा-बकरी चोरी का खुलासा: छह आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये और स्कॉर्पियो ... मस्तूरी; मन की बात के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण: राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं... बिलासपुर; '200 करोड़ के अस्पताल पर राजनीति बंद करे कांग्रेस', सुशांत का पलटवार..'5 साल सत्ता में रहक... बिलासपुर; कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु: मेंड्रा में श्रीमद्भागवत कथा... बिलासपुर; सिविल लाइन थाने के लॉकअप में ब्लेड से खुद को किया घायल, पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश पड़ी ... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवकों पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मार तलवार-डंडों से किया लहूलुहान..द... बिलासपुर; लालखदान में चाकू की नोक पर लूट, युवक पर जानलेवा हमला; बेल्ट और चाकू से हमला कर बदमाश फरार,... बिलासपुर; रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान...नाबालिग चालक पर उठे सवाल, अवैध... बिलासपुर में 200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन मरीज अब भी इलाज को मोहताज; लोकार्पण ...