BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: एक दिन में 28 हाइवा जब्त, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर तहसीलदार पचपेड़ी प्रकाश साहू और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कुल 28 हाइवा वाहनों को जब्त किया। तहसीलदार प्रकाश साहू के नेतृत्व में दो कोटवारों की टीम ने एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत परिवहन करते पाए गए 14 हाइवा जब्त किए गए। वहीं खनिज विभाग ने भी अलग से 14 अन्य वाहनों को पकड़ा। जब्त किए गए वाहनों को पचपेड़ी थाने की सुपुर्दगी में रखा गया है। इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने...