BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा के निपनिया क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय सखी चंद डहरिया की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मुंगेली जिले के दौना गांव का निवासी था और किसी काम से बिल्हा आ रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सखी चंद अपनी एक्टिवा पर सवार थे, जब हाईवा वाहन क्रमांक CG10BQ 6345 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सखी चंद के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बिल्हा से बिल्हा मोड़ के बीच के तीन किलोमीटर के क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। डोलोमाइट के परिवहन के चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से बार-बार सड़कों की मरम्मत और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हाईवा चालक के खिलाफ लापरवाही और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....