BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मोबाइल की लत ने ली 14 वर्षीय छात्रा की जान, सरकंडा थाना क्षेत्र की घटना…पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मोबाइल की लत के चलते एक 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के रॉयल पैलेस के सामने स्थित गली की है। नवमी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा एंजेल जैसवानी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार एंजेल के पिता संजय जैसवानी राजकिशोर नगर में गुरु कृपा प्रोविजन स्टोर के नाम से किराना दुकान संचालित करते हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे जब वे दुकान बंद कर घर लौटे और खाना खाने के लिए अपनी बेटी को तलाश करने लगे, तो एंजेल अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजन उसे तुरंत अपोलो हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एंजेल मोबाइल की लत से ग्रस्त थी। उसे घर वाले अक्सर मोबाइल का अधिक इस्तेमाल न करने की सलाह देते थे। कुछ दिनों पहले परिवार ने उसका मोबाइल ले लिया था। संभावना जताई जा रही है कि इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
97.50% अंकों के साथ बिलासपुर की नैसी टॉप-10 में..जिले का बढ़ाया मान; साधारण परिवार की बेटी बनी टॉपर,... रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला: वीडियो फुटेज के आधार पर हुई पहचान; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्त... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; आरोपी व होटल मैनेजर गिरफ्तार! बिलासपुर में समीक्षा बैठक: महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजय... तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत: 6 वर्षीय दीप्ति और दिव्या की दर्दनाक मौत; गांव में मातम! पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: 2 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला! बैलगाड़ी पर निकली बारात: बिना डीजे और तामझाम के निकली देसी बारात; सेलूद गांव में दूल्हे ने सादगी और ... तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पिता-बेटी की बहने से मौत...20 किमी दूर मिली मासूम की लाश! बिलासपुर; नाली में पेशाब को लेकर विवाद: 10 आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार 7 नाबालिग पकड़े... बिलासपुर; नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म: रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी!