ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस ने कार से बरामद किए 4.04 करोड़ नकद, गुजरात के दो युवक गिरफ्तार, हवाला का शक! 

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खैरागढ़ जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से 4.04 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। वाहन में सवार दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं और आशंका जताई जा रही है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ थाना पुलिस ने ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर नियमित वाहन जांच के दौरान महाराष्ट्र नंबर (MH-12 WZ-0696) की स्कॉर्पियो को रोका। वाहन में सवार युवकों की पहचान पारस पटेल (36) निवासी वडोदरा और अक्षय पटेल (30) निवासी पाटन, गुजरात के रूप में हुई। उनके संदिग्ध व्यवहार पर संदेह होने पर पुलिस ने प्रतिष्ठित गवाहों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के साथ तलाशी ली।तलाशी में सीटों के नीचे बने गुप्त खांचे से ₹4,04,50,000 नकद बरामद हुआ। वाहन की कीमत लगभग ₹18 लाख आंकी गई है। नकदी के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने BNSS की धारा 106 के तहत नकदी और वाहन जब्त कर लिया। बरामद रकम की प्रकृति और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पूरा मामला आयकर विभाग को भेज दिया गया है, जो अब संबंधित कर प्रावधानों और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच करेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...