ChhattisgarhRaftaar News Cg

शराब प्रेमियों के लिए तोहफा! छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 67 नई शराब दुकानें, सरकार को होगा 1000 करोड़ का फायदा..साल में चार दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम! पढ़िए पूरी खबर…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत एक अप्रैल 2025 से 67 नई शराब दुकानें खोलने का फैसला किया है। इससे राज्य में शराब दुकानों की संख्या बढ़कर 741 हो जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे राजस्व में 1000 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी और सालाना साढ़े 12 हजार करोड़ रुपये की कमाई होगी। नई दुकानें उन इलाकों में खोली जाएंगी जहां 30 किमी के दायरे में कोई दुकान नहीं है। सरकार का तर्क है कि इससे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगेगी और अन्य राज्यों से शराब की तस्करी पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस वित्तीय वर्ष में कोई भी शराब दुकान बंद नहीं की जाएगी। इसके साथ ही बड़े मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पहले से संचालित प्रीमियम शराब शॉप जारी रहेंगी। नई नीति के तहत सरकार प्रति बोतल 5 रुपये से 60 रुपये तक का अधोसंरचना विकास शुल्क वसूलेगी। यह शुल्क बोतल के आकार और शराब की श्रेणी के आधार पर तय किया गया है। नई नीति के अनुसार, शराब दुकानों को स्थानांतरित करने की भी अनुमति होगी। इसके लिए कलेक्टरों को 1 अप्रैल 2025 से पहले आबकारी आयुक्त को प्रस्ताव भेजना अनिवार्य होगा। नई नीति में देशी और विदेशी शराब दुकानों की बिक्री एक ही स्थान पर जारी रहेगी। इसके अलावा अहाता प्रणाली भी जारी रहेगी, जहां ग्राहक बैठकर शराब का सेवन कर सकते हैं। शराब की बिक्री केवल कांच की बोतलों में होगी, जिन पर होलोग्राम और ईएएल टैग अनिवार्य रहेगा। एक व्यक्ति अधिकतम 6 बोतल, 12 अद्धी और 24 पौव्वा ही खरीद सकेगा।

साल में चार दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें…..

सरकार ने तय किया है कि साल में चार दिन शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी: 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 18 दिसंबर (बाबा गुरु घासीदास जयंती)

होटल-बार और रेस्टोरेंट के समय में कोई बदलाव नहीं……

शराब दुकानों का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। हालांकि होटल, बार और रेस्टोरेंट के खुलने और बंद होने के समय पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है, इस पर जल्द ही नए निर्देश जारी होंगे।

राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम..!

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि नई शराब दुकानें खोलने का फैसला राजस्व बढ़ाने और अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए लिया गया है। नई नीति के तहत शराब की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...