BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! महालक्ष्मी पैलेस में चल रहा था जुआ..पहुंची पुलिस, 5 जुआरी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सरकंडा थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय को सोमवार को सूचना मिली कि महालक्ष्मी पैलेस परिसर बहतराई के मैदान में कुछ लोग अलग-अलग समूह बनाकर ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगाते हुए जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान नरेन्द्र टंडन, राजू साहू, जनक देवांगन, सुरेश मानिकपुरी और मुन्ना धिरी को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास से अलग-अलग स्थानों से कुल 6050 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये हैं पकड़े गए जुआरी……

01. नरेन्द्र कुमार टंडन पिता मोहनदास टण्डन निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह,

02. राजू साहू पिता मोहन साहू निवासी भुजाजी चौक दाउपारा कोटा थाना कोटा,

03. जनक देवांगन पिता गीता प्रसाद देवांगन निवासी लिंगियाडीह काली मंदिर के पास सरकण्डा,

04. सुरेश मानिकपुरी पिता दिनेश मानिकपुरी निवासी लिंगियाडीह थाना सरकण्डा,

05. मुन्ना धिरी पिता बल्लू धिरी निवासी लिंगियाडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने...