BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शासकीय स्कूलों में लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी सख्त..आकस्मिक निरीक्षण में कई शिक्षक मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब, वेतन रोकने की चेतावनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी ने बुधवार 18 जून 2025 को विकासखंड बिल्हा के अंतर्गत विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। शासकीय हाईस्कूल जरहाभांठा (सिंधी कॉलोनी) में प्रार्थना सभा के समय व्याख्याता अंबिका साहू, रितेश्वरी चतुर्वेदी एवं संगीता यादव अनुपस्थित पाई गईं। साथ ही लिपिक रितुपर्ण सिंह ने भी 29 मई से 17 जून 2025 तक उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं किया था, जो कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है।

मंगला स्कूल निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, शिक्षक नदारद…..

यूआरसी वासुदेव पांडे द्वारा सुबह 7.30 बजे किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला मंगला पूरी तरह बंद मिली। विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाई गईं। जिन शिक्षकों और शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति पाई गई है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक उत्तर न देने पर अनुपस्थित दिवस को अकार्य दिवस मानते हुए एक दिन का वेतन रोकने एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सिरगिट्टी स्कूल में व्यवस्थाएं संतोषजनक…..

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिरगिट्टी में निरीक्षण के दौरान शासन के निर्देशानुसार निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग का कार्य चल रहा था। मौके पर नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इसके अलावा यूडाईस और अपार आईडी को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान शहरी स्रोत केंद्र समन्वयक वासुदेव पांडे, सीएसी विकास साहू और आशीष वर्मा भी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...