BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! संपत्ति विवाद बना हिंसक: किम्स अस्पताल में भाई ने भाई पर किया हमला, महिला डॉक्टर ने भी दर्ज कराई शिकायत, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मगरपारा स्थित किम्स अस्पताल में करोड़ों की संपत्ति विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। अस्पताल के मालिकाना हक को लेकर दो भाइयों के बीच रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई और गाली-गलौज तक पहुंच गई। इस दौरान छोटे भाई डॉ. रवि शेखर पर बड़े भाई डॉ. राजशेखर ने हमला किया। बीच-बचाव करने आई महिला न्यूरोसर्जन डॉक्टर सुधा राम के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। मिली जानकारी के अनुसार किम्स अस्पताल के मालिक डॉ. वाई.आर. कृष्णा के निधन के बाद उनके बेटों के बीच अस्पताल की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। रविवार शाम करीब 4:15 बजे जब डॉ. रवि शेखर ओपीडी जा रहे थे, तब उन्होंने अपने केबिन में बड़े भाई डॉ. राजशेखर को बैठा देखा। रवि शेखर ने इसके लिए आपत्ति जताई, जिस पर राजशेखर भड़क गए और बोले, यह मेरे बाप का हॉस्पिटल है, जहां चाहूं वहां बैठूंगा। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रवि शेखर का गला पकड़कर जमीन पर पटक दिया और उनका गला दबाने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में डॉ. राजशेखर को छोटे भाई पर हमला करते देखा जा सकता है। झगड़े के दौरान जब अस्पताल में कार्यरत न्यूरोसर्जन डॉ. सुधा राम ने बीच-बचाव किया, तो डॉ. राजशेखर ने उनके साथ भी मारपीट की। डॉ. सुधा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. राजशेखर ने न केवल उन्हें गालियां दीं, बल्कि अश्लील हरकतें भी कीं। उन्होंने अपने और अपनी 8 वर्षीय बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। घटना के बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा, महिला डॉक्टर की शिकायत पर भी अलग से मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने...