BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में मानवता शर्मसार: निजी अस्पताल की लापरवाही उजागर; स्ट्रेचर पर मरीज को धूप में भेजा सोनोग्राफी सेंटर, एम्बुलेंस होते हुए भी नहीं मिली सुविधा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जिसने निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच एक मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर सड़क के रास्ते सोनोग्राफी सेंटर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, यह मामला शहर के मिश्रा नर्सिंग होम से जुड़ा है, जहां से मरीज को सोनोग्राफी जांच के लिए भेजा गया। हैरानी की बात यह रही कि मरीज को अस्पताल की ओर से किसी सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था नहीं दी गई। परिजन ही मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर सड़क के बीच से ले जाते नजर आए। चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए मरीज के ऊपर केवल एक छाते का सहारा था। वहीं विडंबना यह रही कि स्ट्रेचर के पीछे एक एम्बुलेंस भी चलती दिखाई दी, लेकिन उसका उपयोग मरीज को ले जाने में नहीं किया गया। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनहीनता और लापरवाही को उजागर करती है। मामले के सामने आने के बाद अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...