ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत! दिव्यांग रवि कॉमन सर्विस सेंटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कर रहे मांग, कई बार काट चुके हैं चक्कर..अब तक नहीं मिल पाई हैं लाभ, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में रहने वाले 28 वर्षीय रवि कुमार कश्यप, जो जन्म से ही दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, उन्होंने अपनी कठिनाइयों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। रवि ने कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्या को विस्तार से रखा और बताया कि वह अत्यंत गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। रवि कुमार का कहना है कि उन्होंने आठवीं तक शिक्षा प्राप्त की है और आर्थिक तंगी के कारण अब तक कोई स्थायी रोजगार शुरू नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अपनी विकलांगता के बावजूद स्वयं का एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाने की इच्छा जाहिर की है, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की भी मांग की है, जिससे उनके आने-जाने में सहूलियत हो सके। रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार कलेक्टर कार्यालय का दौरा किया और मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। हालांकि अभी तक उनकी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि उन्होंने हर संभव प्रयास किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस सहायता नहीं मिली है। अपने ज्ञापन में रवि ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण से अपनी मांगें पूरी करने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि वह कॉमन सर्विस सेंटर चलाने में पूरी तरह सक्षम हैं, लेकिन इसके लिए कुछ आवश्यक उपकरणों और व्यवस्था की आवश्यकता है। रवि का कहना है, जीवन सजा जैसा लगने लगा है। यदि मुझे कॉमन सर्विस सेंटर शुरू करने और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने में मदद मिलती है, तो मेरा जीवन आसान हो जाएगा। मैं सरकार और अधिकारियों से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि मेरी मदद की जाए। रवि ने अंत में कहा कि यदि उन्हें मदद मिलती है, तो वह जीवनभर सरकार के प्रति आभारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी गुहार जल्द ही सुनी जाएगी और उन्हें अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...