BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत में 10 दिसंबर को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन..किसानों के मुद्दों पर सौंपा जाएगा ज्ञापन, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश के किसानों को धान बेचने में आ रही समस्याओं और भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 10 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस के नेताओं ने हाल ही में धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। दौरे में कई गंभीर प्रशासनिक अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिनमें बारदाने की कमी, टोकन व्यवस्था में अव्यवहारिकता, इलेक्ट्रॉनिक तौल में प्रति बोरा 1.5 से 2.5 किलोग्राम तक की कटौती, धान उठाव की व्यवस्था में खामियां, चुनावी वादे के अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी न होना, धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल एकमुश्त देने का वादा अधूरा, केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में 117 रूपए की वृद्धि के बाद भी 3217 रुपए प्रति क्विंटल की दर लागू न होना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने जानकारी दी कि यह प्रदर्शन किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। सीपत ब्लॉक में यह प्रदर्शन नवाडीह चौक पर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस न केवल किसानों की समस्याओं को उजागर करेगी, बल्कि भाजपा सरकार का ध्यान आकृष्ट कर उनकी मांगों को पूरा करने का दबाव भी बनाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए...