BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 10 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में 11 फरवरी 2026 को रेलवे स्टेशन से लगे बुधवारी बाजार क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को भारी बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और भागने की कोशिश करने लगा। तलाशी लेने पर बैग में खाकी टेप से लिपटे दो पैकेटों में 10 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमोद प्रसाद बरई उर्फ अमोद चौरसिया (28 वर्ष), निवासी मझबलिया, जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने गांजा संबलपुर (ओडिशा) से लाना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...