ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत! जीवित महिला को मृत घोषित कर बंद करा दिए राशन कार्ड..सरपंच पर गड़बड़ी का आरोप, कलेक्टर से शिकायत करने पहुंची महिला, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़ई की निवासी फिरतीन बाई पति स्व. दरबार ने सरपंच विनोद राधिका साहू और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण से न्याय की गुहार लगाई है। फिरतीन बाई का कहना है कि उनके नाम से प्राथमिकता राशन कार्ड (संख्या: 223756370144) जारी था, जिसके तहत उन्हें प्रति माह 35 किलो चावल मिलता था। लेकिन पिछले दो माह से उन्हें राशन नहीं दिया गया। जब उन्होंने खाद्य विभाग से इस समस्या का कारण जानने का प्रयास किया, तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम के राशन कार्ड को मृत घोषित कर बंद कर दिया गया है। फिरतीन बाई ने बताया कि यह कार्य ग्राम पंचायत में संचालित सोसायटी के प्रभारी और सरपंच विनोद राधिका साहू की मिलीभगत का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गरीबों के अधिकारों का हनन और गंभीर अनियमितता है। फिरतीन बाई ने कलेक्टर अवनीश शरण को लिखे आवेदन में कहा, मैं पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हूं। मेरे नाम को मृत घोषित करके राशन कार्ड बंद करना मेरे साथ अन्याय और मजाक है। यह जानने का मेरा अधिकार है कि मुझे मृत घोषित करने की साजिश किसने की। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया है कि उनके राशन कार्ड को पुनः चालू किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि उन्हें पिछले दो माह का बकाया राशन, यानी 70 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जाए और इस प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों को दंडित किया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने...