BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

जल्द ही बिलासपुर बलौदा मार्ग के निवासियों को मिलेगी फोरलेन सड़क..भाजपा नेताओं ने उठाई मांग, केंद्रीय मंत्री से मिला आश्वासन, पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू से दिल्ली स्थित मंत्रालय निर्माण भवन में सीपत क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर-सीपत मार्ग और सीपत-बलौदा मुख्य मार्ग को फोरलेन में उन्नत करने की मांग रखी। भाजपा नेता दिलेंद्र कौशिल ने बताया कि तोखन साहू हमारे क्षेत्र के सांसद भी हैं। उनके माध्यम से बिलासपुर से बलौदा तक लगभग 40 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि सीपत में एनटीपीसी संयंत्र की स्थापना के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। इसके अलावा कोरबा जिले की खदानों से कोयले का परिवहन भी इसी मार्ग से होता है, जिससे ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक हो गया है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई कम होने और जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। एनटीपीसी से राखड़ परिवहन करने वाले भारी वाहन और कोरबा की खदानों से कोयला ले जाने वाले ट्रकों की संख्या अधिक होने से सड़क की मरम्मत भी पर्याप्त नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि अगर इस सड़क को चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाता है, तो न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन का लाभ भी मिलेगा।

केंद्रीय विद्यालय की भी उठी मांग…..

प्रतिनिधिमंडल ने सीपत में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को भी प्रमुखता से रखा। इन दोनों मांगो पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सांसद और मंत्री होने के नाते सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, कुंदन धर दीवान, जागेश्वर यादव और तिलक साहू सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!