BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटते वक्त हुआ था हादसा; चार दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद तोड़ा दम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई निवासी एवं पूर्व सरपंच किशोर मंजारे की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, किशोर मंजारे खमतराई में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। रविवार दोपहर वे अपनी दुकान से भोजन करने के लिए बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोल्डन पिटल कॉलोनी के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पल्सर बाइक चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर मंजारे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा था। चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पल्सर बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....