ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा; आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले के  पिथौरा क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधेश्याम और उसकी पत्नी रत्ना बुधवार को गांव के पास खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान मौसम बिगड़ने के साथ ही तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय खेत में मौजूद एक अन्य महिला सुखमोती भी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है, और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...