BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! नदी किनारे नाले में मिली लाश युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार सुबह तोरवा के गुरुनानक चौक से अरपा पुल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर होटल रिवर इन के सामने नाले में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम के कर्मचारी जब नाले की सफाई के लिए स्लैब हटाने पहुंचे, तो उन्हें शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शव कई दिन पुराना लग रहा है, जिसकी वजह से सड़कर सूजन हो चुका है और उससे दुर्गंध आ रही है। शव की बरामदगी की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। फिलहाल शव की पहचान और घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....