ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चाकू की नोक पर लूट, पुलिस ने पकड़ा, हथकड़ी खोलकर भागा आरोपी फिर दबोचा गया……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में तीन दिन पहले शहर में बाइक सवार लुटेरों ने चाकू की नोक पर दो युवकों से लूटपाट की थी। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दोबारा टिकरापारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, टिकरापारा निवासी राज उर्फ शैलेंद्र कश्यप अपने नाबालिग साथी के साथ बाइक पर घूम रहा था। 5 अक्टूबर की रात दोनों तारबाहर क्षेत्र के अंबा पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। उसी दौरान दयालबंद के नारियल कोठी निवासी अंकित श्रीवास, जो पेशे से सेलून कर्मी है, बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा। पेट्रोल लेने के बाद उसने जेब से नोटों की गड्डी निकालकर भुगतान किया, जिसे देखकर आरोपियों के मन में लालच आ गया। अंकित जब वहां से आगे बढ़ा, तो राज कश्यप और उसके साथी ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज करने के बाद चाकू दिखाकर उससे 9 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने अंकित के जांघ पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। रात में राज कश्यप को हथकड़ी लगाकर रखा गया था, लेकिन उसने चालाकी दिखाते हुए हथकड़ी निकाल ली और भाग निकला। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि फरार आरोपी को मंगलवार शाम टिकरापारा क्षेत्र में दबिश देकर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से लूटी गई रकम और चाकू की बरामदगी में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....