ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

19 छात्राओं से शिक्षक ने की छेड़छाड़! FIR दर्ज होते ही हेडमास्टर व शिक्षक फरार..दोनों हुए सस्पेंड, क्या कहेंगे आप! 

छत्तीससगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सोनगरा मिडिल स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक पिछले कुछ समय से 19 छात्राओं को गलत तरीके से छू रहा था। जिस मामले शिक्षक और स्कूल के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ भटगांव थाने में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का केस भी दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर बालसंरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल की टीम ने 10 दिन पहले सोनगरा हाईस्कूल परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया था। जिसमें टीम ने बैड टच, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। शिविर के बाद स्कूल की छात्राओं ने अपनी साथ हुई घटना की जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी को दी। बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने इसकी सूचना सूरजपुर कलेक्टर को दी। जिसके बाद इसका खुलासा हुआ। सोनगरा मिडिल स्कूल की छात्राओं ने टीचर सुमन कुमार रवि पर बैड टच करने और अश्लील बातें करने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए सूरजुपर कलेक्टर ने प्रतापपुर एसडीएम ललिता भगत, बीईओ प्रतापपुर मन्नु धुर्वे, नायब तहसीलदार जरही सरिता राजवाड़े और जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में जांच टीम बनाई। कक्षा 6वीं से 8वीं कक्षाओं की 19 छात्राओं ने जांच टीम को बताया कि, टीचर सुमन कुमार लंबे समय से उन्हें गलत तरीके से छूते आ रहे। सीने और कमर को छूकर अश्लील बातें करते थे। छात्राओं की पीठ सहलाते थे। कई छात्राएं बयान देते हुए रोने लगीं। जिन छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत की है, उनकी उम्र 13 से 15 साल है। छात्राओं ने लिखित शिकायत में बताया कि, इसकी जानकारी उन्होंने स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर अनिता बेग को दी, तो उन्होंने कहा कि वे टीचर को समझा देंगी। किसी से इसकी चर्चा न करें।

जांच प्रतिवेदन के बाद दोनों सस्पेंड……

जांच टीम ने छात्राओं के लिखित बयान के साथ जांच प्रतिवेदन कलेक्टर सूरजपुर एस. जयवर्धन को पेश किया। इसके बाद टीचर सुमन कुमार रवि और प्रभारी हेडमास्टर अनिता बेग को सस्पेंड कर दिया गया है। हेडमास्टर अनिता बेग पर मामले को दबाने और छात्राओं की शिकायत के बाद भी टीचर को बचाने की कोशिश करने का आरोप हैं।

पुलिस ने दर्ज की FIR, दोनों हैं फरार…

इस मामले में शिक्षा विभाग की जांच के बाद प्रतापपुर बीईओ ने शिकायत भटगांव थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सुमन कुमार रवि उम्र 49 साल वर्ष और अनिता दोनों के खिलाफ धारा 74, 75, 79 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया है। सूरजपुर ASP संतोष महतो ने बताया कि, महिला पुलिस अधिकारी छात्राओं का बयान लेंगी। दोनों शिक्षक फरार बताए गए हैं, जिनकी खोजबीन की जा रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...