BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराबी पति से तंग खाई पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, हथौड़े से वार कर की हत्या..रात भर शव के पास सुबह थाने पहुंचकर की सरेंडर, पढ़िए पूरी खबर……

छत्तीसगढ़:(प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घरेलू विवाद ने एक दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया। नेवई थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने शराबी पति की हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की है, जब पति शराब पीकर घर आया और पत्नी से झगड़ने लगा। गुस्से में महिला ने हथौड़े से पति के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला रातभर शव के पास बैठी रही और सुबह थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि मृतक गजेंद्र साहू उम्र 27 वर्ष पेशे से ट्रक ड्राइवर था और शराब का आदी था। गजेंद्र की शादी आठ साल पहले राजनांदगांव जिले की नेमा साहू उम्र 24 वर्ष से हुई थी। शादी के बाद से ही गजेंद्र का पत्नी से आए दिन विवाद होता था। शनिवार रात गजेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी को गालियां देने लगा।

रात करीब 3 बजे गुस्से में नेमा ने कमरे में रखे हथौड़े से गजेंद्र के सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नेमा ने पूरी रात घर में शव के पास गुजारी। रविवार सुबह उसने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया और पूरी घटना पुलिस को बताई। महिला के बयान पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!