ChhattisgarhRaftaar News Cg

ट्रक-कार टक्कर में 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत: कोहरे के कारण हुआ हादसा.. कटर से काटकर निकाले गए शव, पढ़िए पूरी खबर……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार तड़के नेशनल हाईवे-130 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया है। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक रायपुर के निवासी थे। वे शनिवार शाम जगदलपुर घूमने के लिए निकले थे, लेकिन अचानक मैनपाट जाने का निर्णय ले लिया। अंबिकापुर पहुंचने से करीब 60 किलोमीटर पहले, सुबह 5 बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण कार चालक सामने से आ रहे ट्रक को देख नहीं सका, जिससे यह भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन इसके बावजूद चार लोगों की जान नहीं बच पाई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे में मृतकों की पहचान रायपुर के चंगोराभाटा निवासी राहुल, संजू, दिनेश साहू और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। राहुल रायपुर में जिम संचालक था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

रील बनाते दोस्तों का आखिरी सफर…..

हादसे से कुछ घंटे पहले ही इन दोस्तों ने एक रील भी बनाई थी, जो अब उनकी आखिरी यादगार बन गई है। इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाईवे पर कोहरे और तेज रफ्तार को लेकर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!