ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत! पेट्रोल टंकी के पास ग्राहक की तालाश में बैठे गांजा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा..2 किलो गांजा जब्त, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सीपत पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी से मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर 2024 को सीपत पुलिस को सूचना मिली कि जांजी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर सीपत थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर मौके पर छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान आरोपी मोनू शिकारी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके थैले से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

1. मोनू शिकारी पिता रंगलाल शिकारी उम्र 29 वर्ष निवासी शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान…..

थाना प्रभारी सीपत गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह, कौशल प्रसाद, आरक्षक प्रकाश जगत, शरद साहु, राजेंद्र साहू, लक्ष्मण चंद्रा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा! राम मंदिर चंदा-चढ़ावा विवाद; बिलासपुर में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला..सुप्रीम कोर्ट निगरानी में ... बिलासपुर; मोबाइल के विवाद में ढाबे को जलाने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार..संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत... सीपत; दर्राभांठा पंचायत में लाखों के खेल का आरोप: खेल मैदान से लेकर 22 लाख की निकासी तक जांच की मांग... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म...