BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण, विभिन्न वार्डो का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने गुरुवार को सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बचे हुए निर्माण कार्यो की गति में तेजी ला कर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने सबसे पहले दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। रैंप के पास बन रहे दो नए लिफ्ट के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल में मिल रहे भोजन, इलाज और दवाईयों की जानकारी ली।

मेल एवं फीमेल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। तिफरा से आई सुष्मिता डोंगरे से मिल रहे इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज मिल रहा है। पामगढ़ से आई वेदमती जोशी ने भी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की।

इमलीपारा के अब्दुल रहीम ने बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। कलेक्टर ने त्वचा रोग ओपीडी, लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, गार्डन, ट्रायज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पार्किंग का निरीक्षण किया। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!