BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, दो संदिग्ध हिरासत में…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कोनी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित गंभीर घटना को होने से पहले ही रोक दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व इलाके में गड़बड़ी फैलाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति टल गई और लोगों ने राहत महसूस की। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान वीरेंद्र पात्रे (41 वर्ष) और बादल चतुर्वेदी (18 वर्ष), दोनों निवासी सेंदरी, थाना कोनी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि इलाके में किसी भी तरह की अशांति, मारपीट या आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....