BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! शराब के नशे में बिगड़े युवक-युवतियों का हंगामा..सीएसपी की कार्रवाई के बाद भी उठ रहे सवाल, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में देर रात नशे में धुत होकर हंगामा करना अब आम होता जा रहा है। मंगलवार की रात एक काले रंग की स्कॉर्पियो सीजी 12 BJ 5770 में सवार दो युवक और दो युवतियों ने लिंक रोड स्थित हेवेन्स पार्क के पास शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। स्थानीय लोगों के मना करने पर भी ये बिगड़ैल युवक-युवतियां झगड़ने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस और पेट्रोलिंग टीम ने वाहन का पीछा किया, लेकिन आरोपी सीएसपी अमितेश सिंह की गाड़ी को भी नजरअंदाज कर तेज रफ्तार से भागते रहे। महाराणा प्रताप चौक और मंगला चौक के बीच गौरव पथ पर सीएसपी ने आखिरकार अपनी गाड़ी स्कॉर्पियो के सामने लगाकर उसे रोका। पुलिस ने गाड़ी रोकी, तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। गाड़ी की पिछली सीट पर एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे। वहीं ड्राइवर सीट के पास बैठी युवती पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगी। दूसरी युवती ने फोन कर अपने भाई को बुलाने और पुलिस को धमकाने की कोशिश की। पुलिस ने चारों को थाने लाया और केवल मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया। हालांकि इस घटना के बाद शहर में चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि आखिर इन युवक-युवतियों की पहचान सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?

शराब, क्लब और देर रात का नशा बन रहा अपराध का कारण……

शहर में देर रात तक खुले रहने वाले बार और क्लब, पैसे वाले रईसजादों और बिगड़ैल युवाओं के लिए अड्डा बन गए हैं। इस तरह की घटनाओं से न केवल कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है, बल्कि अपराध की आशंका भी बढ़ रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!