BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुनर्मतगणना के लिए बाबू ने 60 हजार और चुनाव जिताने के नाम पर 10 लाख की मांग…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के भिलमी गांव के एक ग्रामीण ने एसडीएम कार्यालय में पुनर्मतगणना के लिए आवेदन लगाया था, लेकिन अब यह मामला रिश्वतखोरी के आरोपों के कारण चर्चा का विषय बन गया है। आवेदन आगे बढ़ाने के लिए एसडीएम कार्यालय के बाबू द्वारा पहले 60 हजार और बाद में 10 लाख रुपये की मांग किए जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, भिलमी निवासी वासुदेव बिजौरे हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में महज तीन वोटों से हार गए थे। उन्होंने पुनर्मतगणना की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया, लेकिन आवेदन लंबे समय तक लंबित रहा। ग्रामीण का आरोप है कि जब उन्होंने प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए कार्यालय में संपर्क किया, तो बाबू नरेंद्र कौशिक ने 60 हजार रुपये की मांग की जिसमें 50 हजार ‘साहब’ के लिए और 10 हजार अपने लिए बताए गए। वासुदेव ने इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय में शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जब उन्होंने दोबारा बाबू से बात की, तो रकम बढ़कर सीधे 10 लाख रुपये हो गई। ऑडियो में बाबू कथित तौर पर दावा कर रहा है कि पैसे देने पर वह न केवल आवेदन आगे बढ़ा देगा, बल्कि चुनाव भी जिता देगा। पूरी बातचीत ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है, लेकिन किसी अधिकारी द्वारा कार्रवाई किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....