BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! भाजपा विधायक के करीबी कोयला कारोबारी ने की आत्महत्या..सुसाइड नोट में कई नामों का जिक्र, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोयला व्यापार से जुड़े चर्चित कारोबारी नरेंद्र कौशिक ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार नरेंद्र कौशिक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें कुछ नामचीन व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं। माना जा रहा है कि कोयला व्यापार में हुए लाखों रुपये की धोखाधड़ी के चलते वे आर्थिक संकट में फंस गए थे। धोखाधड़ी के कारण उनकी आमदनी प्रभावित हुई और कर्ज लगातार बढ़ता गया, जिससे वे मानसिक दबाव में आ गए थे। जानकारी के मुताबिक नरेंद्र कौशिक ने कुछ कोयला व्यापारियों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत सरगांव थाना, मुंगेली एसपी और आईजी से की थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि धोखाधड़ी करने वालों ने उनके कोयले और लोडर को बेचकर पैसा हड़प लिया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई।

भाजपा विधायक के करीबी थे नरेंद्र….

नरेंद्र कौशिक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक के करीबी माने जाते थे। उनका कोयला व्यापार बड़े स्तर पर फैला हुआ था। उनकी मौत के बाद कोयला व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है। कई व्यापारियों को आशंका है कि उनके सुसाइड नोट में उनके नाम न हों।

पुलिस कर रही है मामले की जांच…..

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सुसाइड नोट में दर्ज नामों की सत्यता की भी पुष्टि की जाएगी। इस घटना ने व्यापारिक जगत में सनसनी फैला दी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!