BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शिकायत की तो जान से मार दूंगा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के टिकरापारा क्षेत्र में रेपिडो चालक को चाकू की नोक पर धमकाकर लूट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी देवेंद्र गुप्ता मूल रूप से गुप्ता मोहल्ला सीपत का निवासी है और वर्तमान में टिकरापारा स्थित एक हॉस्टल में किराये से रहकर रेपिडो चालक का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह बुद्ध मल गली में ग्राहक को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान राहुल गोस्वामी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और कहा कि उसने उसके दोस्त अंकुश यादव के खिलाफ झूठी शिकायत की है। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब देवेंद्र ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने कथित रूप से उसकी जेब से करीब 13 हजार रुपये नकद और आधार कार्ड जबरन निकाल लिया। आरोप है कि आरोपी जाते समय पीड़ित को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद देवेंद्र ने अपने परिचित को पूरी जानकारी दी और उसके साथ सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ...