Raftaar News Cg

महाविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर. एस खेर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव सेमिनार, स्वागत समारोह, विदाई समारोह का कार्यक्रम कराने के लिए पर्याप्त भवन नहीं होने के कारण कक्षा में ही अनेक प्रकार के कार्यक्रम कराए जाते हैं। जिसके कारण विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई करने में परेशानियां होती है। इसी के चलते महाविद्यालय परिसर से बाहर में कार्यक्रम कराना पड़ता है। महाविद्यालय परिसर से बाहर में कार्यक्रम करके अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही महाविद्यालय के मेन गेट से लेकर नवाडीह चौक व इंडियन पेट्रोल पंप तक बाहर के लोगों के द्वारा कॉलेज के बाउंड्री वाल में ही पक्का मकान बनाकर कब्जा किया जा रहा है और साथ ही बाहर के कचरा गंदगी को कॉलेज के अंदर फेंका जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने जल्द ही इस समस्या का निवारण करने का एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सूर्या, देवेंद्र सुनहरे, पदुमकांत दवे, अमन सुर्यावंशी, देवेंद्र भोई, ऋषभकांत विजय, राकेश यादव, प्रवीण विजय, अरुण खरे, हिमेन धीवर, वर्षा सत्यार्थी, अल्का ढोसले, मोहसिना पारकर, दिव्यानी दर्वे सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...