BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आपसी विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी का दबाया गला, मौके पर हुई मौत…परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस करेगी मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) झारखंड के ईंट भट्टा में काम करने गए पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मृतका के परिजनों की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने जीरो में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव की रहने वाली किरण की शादी तीन साल पहले आमगांव पचपेड़ी के निवासी प्रदीप निषाद से हुई थी। शादी के बाद दंपती झारखंड के ईंट भट्टा में मजदूरी करने जाते थे। इसी दौरान उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जो अब पांच माह की है। हाल ही में किरण और प्रदीप फिर से झारखंड काम करने गए थे। काम के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो विवाद में बदल गई। झगड़े के दौरान प्रदीप ने किरण का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन मृतका के परिजनों ने प्रदीप पर हत्या का आरोप लगाते हुए बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बिल्हा पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। चूंकि घटना झारखंड में हुई थी, इसलिए मामला झारखंड पुलिस को सौंपा जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....