BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि: प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लागू दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया तथा देश की एकता के लिए संघर्ष करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रेरणास्रोत है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना एक सशक्त, समृद्ध और अखंड भारत का था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना डॉ. मुखर्जी के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की मजबूती और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!