BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! तोरवा थाना क्षेत्र में चाकूबाजीः युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई से मारपीट..पिता पर चाकू से हमला, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे नंबर दो स्कूल के पास छेड़खानी के एक मामले में विवाद इस हद तक बढ़ गया कि युवकों ने एक नाबालिग लड़के और उसके पिता पर हमला कर दिया। हमलावरों ने नाबालिग के पिता विष्णु प्रसाद पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को यह घटना रेलवे स्कूल के सामने घटी। पीड़ित पक्ष के अनुसार बाहरी लड़के लंबे समय से उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहे थे। घटना वाले दिन भी उन्होंने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया। जब इस पर युवती के नाबालिग भाई ने आपत्ति जताई, तो हमलावर लड़कों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। नाबालिग की पिटाई की खबर सुनकर उसके पिता विष्णु प्रसाद मौके पर पहुंचे। वहां हमलावरों ने विष्णु प्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस की भूमिका पर सवाल!

घटना पुलिस थाने से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब मामला थाने पहुंचा, तब पुलिस हरकत में आई। तोरवा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!