BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

कवि सम्मेलन देखने बिलासपुर आए शिक्षक की मिली लाश, नाक और पसलियों में चोट के निशान.. परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार रात बिलासपुर पुलिस मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन से लौटते समय पथरिया में पदस्थ 54 वर्षीय शिक्षक राजेंद्र कसेर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सोमवार सुबह बिकमा तालाब के पास सड़क किनारे नाले के करीब मिला। शिक्षक के नाक और पसलियों पर चोट के निशान पाए गए हैं। रतनपुर के वार्ड क्रमांक 5 कसेरपारा निवासी राजेंद्र कसेर अपने दो अन्य शिक्षक साथियों के साथ कवि सम्मेलन में शामिल हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे तीनों शिक्षक कार से लौटे और उन्हें उनके घर के पास उतार दिया गया। बाकी दोनों शिक्षक अपने घर सुरक्षित पहुंच गए, लेकिन राजेंद्र कसेर घर नहीं लौटे। परिजनों ने पूरी रात उनका इंतजार किया। सोमवार सुबह लोगों ने बिकमा तालाब के पास उनका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि नशे की हालत में गिरने से लगी चोटों के कारण उनकी मौत हुई होगी।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…..

परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए इसकी गहराई से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं लगती। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो घटना के पीछे के कारणों को स्पष्ट कर सकती है। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...